समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 21 अगस्त 2026
आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की उपस्थिति में विश्व उद्यमिता दिवस-2026 के अवसर पर स्टार्टअप सेल. वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव, कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा "Scale-up & Market Access" विषय पर विशेष उद्यमिता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों एवं स्थानीय उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार, बाजार तक पहुँच, नवाचार, ब्रांडिंग एवं प्रभावी मार्केटिंग के माध्यम से अपने उद्यम को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पारस नाथ, प्राचार्य, वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव, स्टार्ट-अप सेल, बक्सर एवं जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।
उन्होंने युवाओं एवं उद्यमियों को नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने. उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने व्यवसाय को व्यापक बाजार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार, बाजार की आवश्यकताओं को समझाने तथा उपलब्ध अवसरों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, युवाओं एवं उद्यमियों को नवाचार आधारित उद्यमिता अपनाने तथा अपने उद्यमों को व्यापक बाजार ONDC, Gem Portal इत्यादी से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र बक्सर द्वारा उद्यमियों को उद्योग विभाग के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं, संस्थागत सहायता, व्यवसाय विकास एवं बाजार तक पहुँच से संबंधित अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को व्यवसाय को Scale-up करने, नए बाजारों की पहचान करने, उत्पादों एवं सेवाओं की बेहतर ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग करने तथा Market Access के अवसरों का लाभउठाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही जिला प्रशासन बक्सर एवं संबंधित विभागों के सहयोग से उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, संस्थागत सहायता एवं व्यवसाय विकास के उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में Recycling bazar के फाउन्डर, मेसर्स भारत हाईजनेक के दिव्या प्रियम एवं श्री संतोष कुमार अपने अनुभव को साझा किया तथा व्यवसाय विस्तार से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में निम्न प्रतिभागी उद्यमी को पुरस्कृत किया गया:-
1. Recyclingbazar - Startup
2. दिव्या प्रियम मेसर्स भारत हाईजिनेक
3. संतोष कुमार मेसर्स शिव दुर्गा ट्रेडर्स
4. पुष्पा देवी मेसर्स तुलसी एग्रो
5. संजीत कुमार मेसर्स संजीत एग्रो फूड प्रोडक्ट्स
6. मो. मेराज मेसर्स लजीज बेकरी
7. ज्योति रानी मेसर्स ज्योति इंटरप्राइजेज
8. जितेंद्र कुमार मेसर्स डालफिन प्रिंटिंग प्रेस
9. भानु प्रताप सिंह पशु आहार
10. SLMG Beverages Pvt. Ltd.
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं उद्यमियों को "Start Small, Innovate, Scale Up and Reach Wider Markets" की भावना के साथ अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नवाचार, उद्यमिता, आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन एवं सतत व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी उपयोगिता सिद्ध की।
बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के प्रोफेसर अध्ययनरत छात्रों के साथ, स्टार्टअप सेल, के प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Industries Department, Bihar #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 21, 2026