Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
chandrakantnirala
हार्ट अटैक के बढ़ रहे मामलों से बचाव के लिए ये तकनीक जानने की है जरूरत..
Buxar, Buxar
| Sep 29, 2026
MORE NEWS
हार्ट अटैक के बढ़ रहे मामलों से बचाव के लिए ये तकनीक जानने की है जरूरत..
Buxar, Buxar | Sep 29, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 सितंबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित सड़क सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, भू-विवाद, मद्य निषेध, खनन, साइबर क्राइम एवं लोक शिकायत मामलों की हुई समीक्षा; अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू-विवाद, विधि-व्यवस्था, खनन, साइबर क्राइम, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम एवं बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर एम्बुलेंस एवं टोइंग वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक साइनेज लगाने तथा यातायात पुलिस उपाधीक्षक को ब्लैक स्पॉट के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी पर्वों के दौरान यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए चिन्हित मार्गों पर वाहनों के परिचालन हेतु रूट चार्ट तैयार करने तथा आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमरांव को इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने भू-समाधान पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि भूमि विवादों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक आयोजित करने, प्राप्त सभी परिवादों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि भू-समाधान पोर्टल पर सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील मामलों का स्वयं संज्ञान लेकर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा के दौरान सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को 24×7 क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया। खराब कैमरों की तत्काल मरम्मत कराने तथा आगामी पर्वों के मद्देनजर यातायात प्रबंधन के लिए विस्तृत रूट चार्ट तैयार करने को कहा गया। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को सभी पूजा पंडालों एवं प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मद्य निषेध से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जप्त शराब एवं शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहनों का नियमानुसार विनष्टीकरण एवं नीलामी की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। नीलाम पत्र वादों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने अभियान चलाकर प्रत्येक थाना क्षेत्र से बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमरांव को पाक्षिक बैठक आयोजित कर नीलाम पत्र वादों की नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारियों को लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त लोक शिकायत निवारण केंद्रों पर प्राप्त ऑफलाइन आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। आईटी प्रबंधक, बक्सर को इन मामलों की सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात, नागरिक सुविधाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की शिथिलता न हो तथा सभी कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 29, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 सितम्बर 2026 बक्सर में SGFI जिला स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के निर्देशानुसार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, सहायक समाहर्ता बक्सर, सुश्री फर्खंदा कुरैशी, अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, श्री विनीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, श्री रवि बहादुर, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा श्री आलोक नारायण वत्स, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान्ह भोजन श्री सुरेश प्रसाद एवं प्रधानाध्यापक, एम.पी. उच्च विद्यालय, बक्सर श्री अरविन्द कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास एवं नियमित सहभागिता के माध्यम से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुख्य रूप से बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर एवं मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SGFI जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Bihar State Sports Authority - BSSA जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 29, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 सितंबर 2026 वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप का आयोजन वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव में आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को स्टार्टअप बिहार के तत्वावधान में आइडिया बूटकैंप (Idea Bootcamp) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नवोदित उद्यमियों को नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा उनके नवीन व्यावसायिक विचारों को विकसित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र बक्सर, फैकल्टी इंचार्ज, स्टार्टअप सेल तथा जिला स्टार्टअप सेल समन्वयक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC), बक्सर के विद्यार्थियों द्वारा अपने नवीन स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से नवाचार एवं उद्यमिता की संभावनाओं को प्रदर्शित किया। प्रस्तुत किए गए विचारों की उपयोगिता, बाजार में उनकी संभावनाओं तथा उन्हें व्यावहारिक उद्यम में परिवर्तित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को स्टार्टअप आइडिया विकसित करने, बाजार की आवश्यकताओं को समझने, व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने तथा अपने विचारों को सफल एवं व्यवहारिक उद्यम में परिवर्तित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार, स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना तथा उन्हें स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार की तलाश करने के साथ-साथ रोजगार सृजक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Industries Department, Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 29, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 सितंबर 2026 NBFC एवं MFI संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को अपर समाहर्त्ता-सह-सक्षम प्राधिकार, बक्सर श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले में संचालित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) एवं माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं (MFI) के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सभी NBFC एवं MFI संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ऋण वसूली के दौरान किसी भी प्रकार के बल प्रयोग, अनुचित दबाव अथवा अन्य अवैध गतिविधि की स्थिति में संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। सभी ऋण ग्राहकों को ब्याज दर, शुल्क, ऋण की शर्तों एवं अन्य संबंधित प्रावधानों की स्पष्ट एवं पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। संस्थाओं को अपने कार्यक्षेत्र में सभी गतिविधियों का संचालन विधिसम्मत, पारदर्शी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण तरीके से सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, NBFC पोर्टल पर संस्था से संबंधित आवश्यक सूचनाएँ यथा संचालित शाखाओं का स्पष्ट पता, निबंधन प्रमाण-पत्र, Annual Return, Balance Sheet आदि अद्यतन एवं अपलोड करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिले में यदि किसी ऐसी अवैध वित्तीय संस्था/कंपनी द्वारा आम जनता से अनधिकृत रूप से राशि जमा कराए जाने की सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना अविलंब जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 29, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 सितंबर 2026 कायाकल्प अभियान के तहत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, शत-प्रतिशत इंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को कायाकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, बक्सर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागीय संरचनाओं के रंग-रोगन, जीर्णोद्धार एवं लघु मरम्मति से संबंधित कार्यों की पोर्टल पर इंट्री की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बक्सर जिले में निर्धारित 1360 योजनाओं के विरुद्ध मात्र 385 योजनाओं की इंट्री की गई है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 28 प्रतिशत है। पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं की पोर्टल पर इंट्री में अपेक्षित तेजी लाते हुए दिनांक 29.09.2026 की संध्या तक शत-प्रतिशत इंट्री सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त, बक्सर को उक्त कार्य का नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रगति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिला स्तरीय कार्यालयों में आईसीडीएस विभाग की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की इंट्री सुनिश्चित कराने तथा कोई भी योजना इंट्री से वंचित नहीं रहने देने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की शत-प्रतिशत इंट्री हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन, बक्सर को निर्देश दिया गया कि जिन योजनाओं को CSR मद से कराए जाने की आवश्यकता है, उनकी सूची अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 29, 2026
पंचायत से नगर निकाय तक जन सुराज का बड़ा प्लान, बक्सर में बनी चुनावी रणनीति .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Sep 29, 2026
तुलसी महोत्सव को स्थायी सरकारी मंजूरी की कवायद तेज, मंत्री से मिले शैलेश ओझा .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Sep 29, 2026