ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2 में हरदोई की चेतना शुक्ला का गेस्ट अपीयरेंस
हरदोई। मनोरंजन जगत से हरदोई के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिले की चेतना शुक्ला चर्चित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ में खास गेस्ट अपीयरेंस करती नजर आ रही हैं।
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज में चेतना शुक्ला एक खास किरदार में दिखाई दे रही हैं। वह सीरीज की लीड एक्ट्रेस के लिए अपने लड़के का रिश्ता लेकर पहुंचती हैं। उनके किरदार की यह एंट्री कहानी में रिश्तों से जुड़ा एक दिलचस्प मोड़ लेकर आती है।
‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के दूसरे सीजन में संचिता बसु और धवल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सीरीज को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी बीच हरदोई की चेतना शुक्ला की मौजूदगी स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
हरदोई जैसे जिले से निकलकर किसी चर्चित ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना स्थानीय लोगों के लिए भी उत्साह की बात है। चेतना शुक्ला का गेस्ट अपीयरेंस सीरीज में भले ही खास भूमिका में हो, लेकिन उनकी एंट्री ने हरदोई के दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।
फिलहाल ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ में चेतना शुक्ला का यह खास अंदाज दर्शकों को देखने को मिल रहा है।