घाटमपुर: हिरनी गांव में मकान गिरने की घटना, विधायक ने लिया जायजा और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के हिरनी गांव में मकान गिरने की दर्दनाक घटना के बाद विधायक ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर बीडीओ को बुलाकर मलबे में दबे जरूरी सामान को सुरक्षित निकलवाने और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने के निर्देश दिए।