#भरतपुर। नगर निगम मेयर अनुराधा सिंह ने रविवार को नोह स्थित कचरा प्रसंस्करण संयत्र (वेस्ट प्लांट) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान प्लांट परिसर में कचरा निस्तारण की गति धीमी पाई गई और रख-रखाव को लेकर भी गंभीर लापरवाही देखने को मिली। मौके पर फैली अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों की ढिलाई को देख मेयर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आगामी दीपावली के महापर्व को ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्लांट प्रबंधन को सख्त हिदायत दी गई कि वे तुरंत प्रभाव से कचरे का वैज्ञानिक और सुचारू निस्तारण सुनिश्चित करें, प्लांट की बुनियादी कमियों को दूर करें और त्योहार से पहले पूरी व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाएं, ताकि भरतपुर शहर की स्वच्छता पर इसका सकारात्मक असर नजर आए।