
#भरतपुर। सेवर निवासी नीरू शर्मा कलेक्ट्रेट के पास स्थित एसबीआई बैंक से 50,000 रुपए निकाल कर पास ही एक दुकान पर फोटोस्टेट कराने गई थीं। इसी दौरान वहां खड़ी तीन महिलाओं ने चालाकी से उनके बैग से रुपयों से भरा पर्स पार कर दिया। पर्स गायब देख जब पीड़िता को शक हुआ, तो वह तुरंत भागकर ऑटो में बैठ चुकीं आरोपी महिलाओं के पीछे पहुंची और ऑटो रुकवा लिया। इसी बीच मौके पर पहुंची डीएसटी टीम की मदद से तीनों महिलाओं को दबोच कर मथुरा गेट थाने ले जाया गया, जहां तलाशी के दौरान उनके पास से पीड़िता का पूरा पैसा सुरक्षित बरामद हो गया। थानाधिकारी हरलाल मीणा के अनुसार, पकड़ी गईं तीनों आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश की रहने वाली शातिर चोर हैं और मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 19, 2026

#भरतपुर। शहर में बैंक से पैसे निकाल कर आई युवती का पर्स चुराने वाली तीन शातिर महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेवर निवासी नीरू शर्मा कलेक्ट्रेट के पास स्थित एसबीआई बैंक से 50,000 रुपए निकाल कर पास ही एक दुकान पर फोटोस्टेट कराने गई थीं। इसी दौरान वहां खड़ी तीन महिलाओं ने चालाकी से उनके बैग से रुपयों से भरा पर्स पार कर दिया। पर्स गायब देख जब पीड़िता को शक हुआ, तो वह तुरंत भागकर ऑटो में बैठ चुकीं आरोपी महिलाओं के पीछे पहुंची और ऑटो रुकवा लिया। इसी बीच मौके पर पहुंची डीएसटी टीम की मदद से तीनों महिलाओं को दबोच कर मथुरा गेट थाने ले जाया गया, जहां तलाशी के दौरान उनके पास से पीड़िता का पूरा पैसा सुरक्षित बरामद हो गया। थानाधिकारी हरलाल मीणा के अनुसार, पकड़ी गईं तीनों आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश की रहने वाली शातिर चोर हैं और मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 19, 2026

#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के बीनारायण गेट से हीरादास चौराहे तक विशेष पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना है। पैदल मार्च के दौरान एसपी राजेश मीणा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) धर्मेंद्र यादव, सीओ सिटी आशिमा वासवानी सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता भी साथ चल रहा था। पुलिस की इस मुस्तैदी को देखकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है। अधिकारियों ने इस दौरान आम लोगों से संवाद भी किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 17, 2026

#भरतपुर। जिले के नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बुधवार को भुसावर सर्किल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्किल के अंतर्गत आने वाले भुसावर, वैर, हलैना और खेड़ली मोड़ थानों का जायजा लिया और वहां की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। भुसावर थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों जैसे स्वागत कक्ष, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय और पुलिस क्वाटर्स का गहराई से अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। एसपी ने थानों में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने थानों में लंबित पड़े मामलों को जल्द से जल्द समाप्त करने और वांछित अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने थाने पर मौजूद परिवादियों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस को 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय' के सिद्धांत पर काम करते हुए जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए। इस निरीक्षण के दौरान वैर एएसपी ओमप्रकाश मीणा, सीओ नरेंद्र सिंह और भुसावर थानाधिकारी रामदयाल मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 17, 2026

#भरतपुर। डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के गांव बूड़ली में अवैध हथियार रखने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर देर रात हमला करने का मामला। मामले को लेकर आरोपी पक्ष की महिला ने पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप। महिला ने पुलिस पर कथित तौर पर घर में तोड़फोड़ और लूट करने के आरोप लगाए। पूर्व विधायक वाजिब अली ने भी मौके पर पहुंच ग्रामीणों से जानकारी ली। पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन पर "सिलेक्टिव कार्रवाई" और सरेआम लूटपाट करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक निर्दोष परिवार के घर में बिना वारंट और बिना महिला पुलिसकर्मियों के घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। वाजिब अली के अनुसार, आगामी 11 तारीख को घर में शादी है, लेकिन पुलिस ने उनके वाहनों को तोड़ दिया, अनाज की कोठियां क्षतिग्रस्त कर दीं और इन्वर्टर, बैटरियों समेत करीब 15 से 20 लाख रुपये के जेवर व नकदी लूट ले गई। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को पुलिसिया अराजकता बताते हुए कहा कि सरकार मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इसे जाति-धर्म का रूप दे रही है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 16, 2026