जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने रचा इतिहास
कभी माओवाद के साए से पहचाने जाने वाला जमुई, आज अपनी बेटी की शानदार उपलब्धि से देश-दुनिया में सुर्खियों में है।
जिला मुख्यालय के हरनाहा निवासी उमाकांत सिंह और विभा देवी की पुत्री लक्ष्मी भार्गव ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिष्ठित ‘मिस रीना हिस्पानोअमेरिका इंडिया 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया है।
23 अगस्त 2026 को अहमदाबाद के एका एरिना में आयोजित ग्रैंड फिनाले में लक्ष्मी ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह ताज हासिल किया।
राष्ट्रीय मंच पर इतिहास रचने के बाद जब लक्ष्मी जमुई पहुंचीं, तो रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया।
लक्ष्मी की नजर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर है। वर्ष 2027 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 🇮🇳
यह सिर्फ लक्ष्मी की जीत नहीं…
यह जमुई की जीत है, बिहार के सपनों की जीत है और उन तमाम बेटियों की जीत है, जो बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं।
#लक्ष्मीभार्गव #Jamui #JamuiKiBeti #BiharKiBeti #MissReinaHispanoamericaIndia2026 #BeautyPageant #Modeling #Bihar #JamuiNews #BiharNews #PrideOfJamui #PrideOfBihar #WomenEmpowerment # बेटीकीउड़ान #परिवर्तनबिहारन्यूज़
Jamui, Jamui | Sep 7, 2026