लालबर्रा: विधायक अनुभा मुंजारे ने ग्राम बघोली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया
लालबर्रा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने लालबर्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत बघोली में 01 सितंबर को शाम 4 बजे विधायक विकास निधि एवं 15वें वित्त आयोग की पंचायत निधि से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक विकास निधि से 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्