महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की रिमांड आज खत्म हो रही है। CBI की टीम उसे दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची, जहां एयरपोर्ट से सीधे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिकल के बाद उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान CBI दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है।