घाटमपुर: धरमपुर बंबा के पास रोडवेज बस की डंपर से हुई टक्कर, 12 यात्री हुए घायल
घाटमपुर के धरमपुर बंबा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही रोडवेज बस को टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 6 बजे बताया हादसे में बस चालक समेत 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।