उदयपुर में महिला से लूटपाट का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में भैंस चराकर घर लौट रही महिला से मारपीट कर सोने के टॉप्स लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 अक्टूबर की शाम अवलाना गांव के पास हुई, जहां आरोपी ने महिला को अकेला पाकर नीचे गिरा दिया और मुंह दबाकर उसके कानों से सोने के टॉप्स जबरन तोड़कर फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में थानाधिकारी भंवरलाल की विशेष टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की मदद से केसपुरा निवासी आरोपी भंवरलाल मोघिया (28) को धर दबोचा। पुलिस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।
#udaipur #rajasthannews #crime #crimenews #cut2cutlive