पंचायतीराज चुनाव के बीच अवैध शराब की तस्करी, थार कार से 26 कार्टन जब्त, 2 गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने माविता गांव के पास नाकेबंदी के दौरान एक महिंद्रा थार कार से अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के 26 कार्टन जब्त किए हैं। थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों— लविश रोत (निवासी भिंडा) और विशाल परमार (निवासी डूंगरपुर शहर) को गिरफ्तार किया है।
वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि आसपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव के कारण शराब के ठेके बंद हैं, जिसका फायदा उठाकर वे वहां अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस शराब के स्रोत और खरीदारों का पता लगाने में जुटी है।
#dungarpur #DungarpurElection #crime #sagwara #cut2cutlive
Dungarpur, Dungarpur | Oct 30, 2026