अमरिया: अमरिया रामलीला गोलीकांड में पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमरिया रामलीला मेले के पैसों के हिसाब-किताब को लेकर हुए गोलीकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों सूरज कुमार और हर्ष अरोरा को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों की हत्या के मामले में अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। 12 अक्टूबर को हुए विवाद में फायरिंग और मारपीट के दौरान तीन युवकों की मौत हुई थी।