*मांझी चेक पोस्ट का जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, अवैध शराब एवं बालू के परिवहन एवं डीजे पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश**
आज दिनांक 15 अक्टूबर, 2026 को जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रोशन कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), थानाध्यक्ष मांझी एवं अंचलाधिकारी, मांझी की उपस्थिति में मांझी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट पर जांच व्यवस्था एवं निगरानी की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित संयुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि चेक पोस्ट पर सघन जांच एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। अवैध शराब, प्रतिबंधित एवं अवैध बालू परिवहन सहित डीजे पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
7 views | Saharsa, Bihar | Oct 15, 2026