आज दिनांक-15.10.2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के आदेशानुसार सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी सेविका द्वारा रंगोली कार्यक्रम आयोजित करते हुए आमजनों को आँगनबाड़ी केन्द्र से दी जाने वाली सेवाओं पूरक पोषाहार, स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जाँच एवं रेफरल सेवाएँ तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के संदर्भ में जानकारी दी गई। साथ ही पोषण एवं स्वास्थ्य तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के संबंध में जागरूक किया गया।
Saharsa, Bihar | Oct 15, 2026