Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Bareilly
kosisamachaar
आपके शहर सिमरी बख्तियारपुर में कन्हैया ज्वैलर्स… पता: मेन रोड सिमरी बख्तियारपुर नोट: विज्ञापन के लिए इस नंबर पर संपर्क करें-7004542881
Kahara, Saharsa
| Oct 15, 2026
MORE NEWS
आज दिनांक-15.10.2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के आदेशानुसार सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी सेविका द्वारा रंगोली कार्यक्रम आयोजित करते हुए आमजनों को आँगनबाड़ी केन्द्र से दी जाने वाली सेवाओं पूरक पोषाहार, स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जाँच एवं रेफरल सेवाएँ तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के संदर्भ में जानकारी दी गई। साथ ही पोषण एवं स्वास्थ्य तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के संबंध में जागरूक किया गया।
Saharsa, Bihar | Oct 15, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमणजन्य एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान तेज सारण, 15 अक्टूबर 2026। बाढ़ के बाद उत्पन्न संभावित संक्रमणजन्य एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव तथा फॉगिंग का कार्य लगातार कराया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जलजमाव एवं गंदगी से उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करना तथा आमजन को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। बाढ़ के बाद विभिन्न स्थानों पर जमा गंदा पानी, कचरा एवं नालियों की गंदगी मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा दे सकती है। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के साथ-साथ दूषित जल एवं अस्वच्छता के कारण डायरिया तथा अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में नियमित सफाई, आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा मच्छरों के नियंत्रण के लिए फॉगिंग कराई जा रही है। जिला प्रशासन की अपील एवं जनहित में आवश्यक सावधानियां जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, कूड़ा-कचरा खुले स्थानों पर न फेंकें तथा नालियों को अवरुद्ध न होने दें। घरों के आसपास, गमलों, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों एवं अन्य पात्रों में पानी जमा न होने दें, क्योंकि ठहरा हुआ पानी मच्छरों के प्रजनन का प्रमुख कारण बन सकता है। पेयजल को ढककर रखें तथा बाढ़ के बाद दूषित होने की आशंका वाले पानी का सेवन न करें। आवश्यकता पड़ने पर पानी को उबालकर या सुरक्षित पेयजल के अन्य उपयुक्त स्रोतों से प्राप्त पानी का उपयोग करें। भोजन को ढककर रखें और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। फॉगिंग के दौरान नागरिक संबंधित कर्मियों के निर्देशों का पालन करें तथा छिड़काव के समय बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने दें। ब्लीचिंग पाउडर एवं अन्य रसायनों का उपयोग केवल निर्धारित तरीके से किया जाना चाहिए। बुखार, उल्टी-दस्त अथवा अन्य संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। स्वच्छता ही सुरक्षित स्वास्थ्य का आधार जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता अभियान की सफलता प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ जनसहभागिता पर भी निर्भर करती है। नियमित सफाई, जलजमाव की रोकथाम, सुरक्षित पेयजल और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाकर संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ के बाद सामान्य जनजीवन को सुरक्षित बनाना तथा संभावित बीमारियों के प्रसार को रोकते हुए स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। आमजन से अपील है कि वे स्वच्छता संबंधी निर्देशों का पालन करें और इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें।
Saharsa, Bihar | Oct 15, 2026
सिमरी बख्तियारपुर के बड़ी दुर्गा स्थान से माता की आरती लाइव:-
Kahara, Saharsa | Oct 15, 2026
आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण
Kahara, Saharsa | Oct 15, 2026
पूर्णिया में स्टेज पर तमंचा लहराते हुए युवक का डांस वायरल, हथियार देख सहमी डांसर भोजपुरी गाने पर चल रहा था डांस, तभी स्टेज पर चढ़े दो युवक; एक के हाथ में दिखा हथियार पूर्णिया। बनमनखी में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 58 सेकेंड के इस वीडियो में भोजपुरी गाने पर कुछ डांसर स्टेज पर प्रस्तुति देती नजर आ रही हैं। इसी दौरान दो युवक स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगते हैं। वीडियो में एक युवक के हाथ में तमंचे जैसा हथियार दिखाई दे रहा है। युवक डांस करते हुए हथियार लहराने लगता है। इस दौरान स्टेज पर मौजूद एक डांसर सहम जाती है और किनारे हटकर खड़ी हो जाती है। वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम में हथियार लेकर पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो कब और किस कार्यक्रम का है, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। #PurniaNews #Banmankhi #ViralVideo #BiharNews #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Oct 15, 2026
दशहरा-2026 के अवसर पर छपरा शहर में यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था छपरा, दिनांक 15 अक्टूबर 2026। दशहरा-2026 के अवसर पर तथा रावण पुतला दहन कार्यक्रम दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने के मद्देनजर छपरा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर वाहनों के परिचालन एवं पार्किंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ये निर्देश दिनांक 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन होने तक लागू रहेंगे। बड़ी एवं भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध: मांझी, मलमलिया, बनियापुर एवं अन्य मार्गों से छपरा शहर आने वाली बड़ी एवं भारी वाहनों के परिचालन को निर्धारित मार्गों के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा अर्थात् उमधा, मेथवलिया के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी। नगरपालिका चौक, बाजार समिति एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों के प्रवेश एवं पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। फल, सब्जी एवं एफसीआई से संबंधित वाहनों को निर्धारित बाजार समिति क्षेत्र तक ही परिचालन की अनुमति होगी। भिखारी ठाकुर चौक, गांधी चौक तथा नौवाजी टोला से संबंधित प्रमुख मार्गों पर भी बड़ी वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित किया गया है। छोटी एवं चारपहिया वाहनों के परिचालन की व्यवस्था: कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संपर्क मार्गों पर वाहनों का परिचालन निर्धारित दिशा एवं मार्ग के अनुसार होगा। संबंधित मार्गों पर आवश्यकतानुसार यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। आम नागरिकों से अपील है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियंत्रण में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। वाहन पार्किंग की व्यवस्था: तीन एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए निम्न स्थलों को निर्धारित किया गया है— 1. जगदम कॉलेज, छपरा का मैदान। 2. छपरा हवाई अड्डा का मैदान। 3. डॉ. प्रभुनाथ सिंह कॉलेज का मैदान। रावण पुतला दहन कार्यक्रम के दिन विशेष प्रतिबंध: दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से दरोगा राय चौक से डाकबंगला-थाना चौक की ओर जाने वाली सड़क तथा गोपेश्वर नगर से शिशु पार्क की ओर जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। वरीय पदाधिकारी के वाहन पार्किंग हनुमान मंदिर कैंपस में होंगे तथा अन्य सरकारी वाहनों की पार्किंग गर्ल्स हाई स्कूल छपरा के परिसर /खाली मैदान में होगी प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, अपने वाहनों को केवल चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।
Saharsa, Bihar | Oct 15, 2026
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, मजबूत बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार तथा अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश। सारण, 15 अक्टूबर 2026। दुर्गापूजा, 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रौशन कुमार द्वारा आज सदर अनुमंडल अंतर्गत रिविलगंज, मांझी, एकमा, बनियापुर एवं जलालपुर प्रखंडों के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने पूजा आयोजकों को पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान पूजा आयोजकों को दिए गए प्रमुख निर्देश निम्नवत हैं— सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था: सभी पूजा पंडालों के अंदर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके। मजबूत बैरिकेडिंग: श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए मजबूत बल्लों अथवा स्टील पिलर के माध्यम से अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रवेश एवं निकास द्वार: पंडालों में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएं, ताकि भीड़ का सुचारु प्रबंधन हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। कार्यकर्ताओं की तैनाती: पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में कार्यकर्ताओं की तैनाती सुनिश्चित की जाए। दिन के साथ-साथ रात्रि में भी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्यरत रहें, ताकि श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर को निर्देश दिया कि सभी बड़े पूजा पंडालों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रखंड स्तरीय कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि विधि-व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने विद्युत विभाग के माध्यम से सभी पूजा पंडालों का विद्युत ऑडिट कराकर आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने तथा भवन प्रमंडल के माध्यम से पंडालों की संरचना एवं निर्माण की मजबूती से संबंधित प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं एवं संरचनात्मक जोखिमों की आशंका को दूर करना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अग्नि सुरक्षा के उपायों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश अग्निशमन पदाधिकारी को सभी पूजा पंडालों का नियमित अंतराल पर बार-बार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, आग से बचाव एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के क्रम में सहाजितपुर के मनोपाली में निर्मित पूजा पंडाल पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित पूजा व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन, सारण द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे दुर्गापूजा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व मनाने में सहयोग करें।
Saharsa, Bihar | Oct 15, 2026
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, मजबूत बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार तथा अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश। सारण, 15 अक्टूबर 2026। दुर्गापूजा, 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रौशन कुमार द्वारा आज सदर अनुमंडल अंतर्गत रिविलगंज, मांझी, एकमा, बनियापुर एवं जलालपुर प्रखंडों के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने पूजा आयोजकों को पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्�
Saharsa, Bihar | Oct 15, 2026