जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश
पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, मजबूत बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार तथा अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश।
सारण, 15 अक्टूबर 2026। दुर्गापूजा, 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रौशन कुमार द्वारा आज सदर अनुमंडल अंतर्गत रिविलगंज, मांझी, एकमा, बनियापुर एवं जलालपुर प्रखंडों के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने पूजा आयोजकों को पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्�
7 views | Saharsa, Bihar | Oct 15, 2026