घाटमपुर: घाटमपुर में जन्माष्टमी पर SDM ने रोपा लाल चंदन का पौधा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उप जिलाधिकारी (SDM) अबिचल प्रताप सिंह ने मां कूष्मांडा मंदिर परिसर की यज्ञशाला में लाल चंदन का पौधा रोपा। इस दौरान SDM ने कविवर रहीम के प्रसिद्ध दोहे “चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग” का उल्लेख करते हुए चंदन के महत्व और उसके सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला।