Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

मेहंदवानी पहुंचीं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जनकल्याण शिविर में योजनाओं की समीक्षा कर, किसानों-विद्यार्थियों और मरीजों से किया संवाद डिंडौरी के आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी के दौरे पर पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं जनकल्याण शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खाद वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आजीविका गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद्य विभाग में किसानों के लिए टोकन आधारित खाद वितरण व्यवस्था एवं पर्याप्त खाद उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राई में मरीजों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। वहीं सांदीपनी विद्यालय राई में हरित परिसर विकसित करने, वृक्षारोपण और अधोसंरचना सुधार के निर्देश दिए। ग्राम जरहा नैझर में 'मां की बगिया' पहल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने फलदार पौधों के माध्यम से ग्रामीणों की आय बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। जनकल्याण शिविर में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई तथा किसानों और ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। दौरे के दौरान कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहंदवानी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों को "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और अनुशासित जीवन का संदेश दिया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समय पर प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। #HALCHAL24NEWS #Dindori #Mehandwani #CollectorVisit #GoodGovernance #JanKalyanShivir #PublicService #FarmersFirst #Education #Healthcare #RuralDevelopment #MadhyaPradesh #PositiveNews #BreakingNews #डिंडौरी #मेहंदवानी #कलेक्टर_दौरा #जनकल्याण_शिविर #सुशासन #किसान_हित #शिक्षा #स्वास्थ्य #सकारात्मक_समाचार #मध्यप्रदेश #breakingnews #mpnews #madhyapradesh #dindori #dindorinews #viralnews #halchal24news #viralvideo #highlights

Dindori, Dindori | Jul 19, 2026

MORE NEWS

कच्ची दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, वारिस को 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर

डिंडौरी जिले में हुई अत्यधिक बारिश के दौरान ग्राम करौंदा रैयत में कच्चे मकान की दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजाग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत मृतक राजा आर्मो, पिता विश्राम के निकटतम वारिस पिता विश्राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

बताया गया कि 9 अगस्त 2026 को अत्यधिक वर्षा के कारण रहवासी मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई थी। हादसे में 8 वर्षीय राजा आर्मो की मृत्यु हो गई।

प्रशासन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्रकरण का निराकरण करते हुए पीड़ित परिवार को राहत राशि स्वीकृत की है।

#Dindori #DindoriNews #MPNews #MadhyaPradesh #HeavyRain #RainAlert #RainDamage #WallCollapse #AccidentNews #BreakingNews #GovernmentHelp #FinancialAssistance #DisasterRelief #DindoriBreaking #JansamparkDigital #डिंडौरी #भारीबारिश #दीवारगिरी #हादसा #आर्थिकसहायता #राहतराशि #प्रशासन #बारिशकहर #मध्यप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज

कच्ची दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, वारिस को 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर डिंडौरी जिले में हुई अत्यधिक बारिश के दौरान ग्राम करौंदा रैयत में कच्चे मकान की दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजाग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत मृतक राजा आर्मो, पिता विश्राम के निकटतम वारिस पिता विश्राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। बताया गया कि 9 अगस्त 2026 को अत्यधिक वर्षा के कारण रहवासी मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई थी। हादसे में 8 वर्षीय राजा आर्मो की मृत्यु हो गई। प्रशासन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्रकरण का निराकरण करते हुए पीड़ित परिवार को राहत राशि स्वीकृत की है। #Dindori #DindoriNews #MPNews #MadhyaPradesh #HeavyRain #RainAlert #RainDamage #WallCollapse #AccidentNews #BreakingNews #GovernmentHelp #FinancialAssistance #DisasterRelief #DindoriBreaking #JansamparkDigital #डिंडौरी #भारीबारिश #दीवारगिरी #हादसा #आर्थिकसहायता #राहतराशि #प्रशासन #बारिशकहर #मध्यप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज

Dindori, Dindori | Aug 12, 2026

एक महीने से पानी को तरसे समनापुर के ग्रामीण, फूटा आक्रोश; जनपद पंचायत का गेट बंद कर किया प्रदर्शन

डिंडौरी जिले के समनापुर में करीब एक महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों के मुताबिक, अंडरग्राउंड केबल बिछाने के दौरान कई स्थानों पर नल कनेक्शन की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद प्रभावित इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई।

पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत और नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

अब सवाल यह है कि करीब एक महीने से पानी के लिए परेशान समनापुर के लोगों को राहत कब मिलेगी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएगा।

#Dindori #Samanapur #DindoriNews #WaterCrisis #PeyjalSankat #JalSankat #MPNews #MadhyaPradesh #GroundReport #BreakingNews #PublicProtest #WaterProblem #JansamparkDigital #डिंडौरी #समनापुर #जलसंकट #पेयजलसंकट #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन
#madhyapradesh #breakingnews #halchal24news #dindori #mpnews #dindorinews #viralnews #viralvideo #highlights

एक महीने से पानी को तरसे समनापुर के ग्रामीण, फूटा आक्रोश; जनपद पंचायत का गेट बंद कर किया प्रदर्शन डिंडौरी जिले के समनापुर में करीब एक महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के मुताबिक, अंडरग्राउंड केबल बिछाने के दौरान कई स्थानों पर नल कनेक्शन की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद प्रभावित इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत और नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। अब सवाल यह है कि करीब एक महीने से पानी के लिए परेशान समनापुर के लोगों को राहत कब मिलेगी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएगा। #Dindori #Samanapur #DindoriNews #WaterCrisis #PeyjalSankat #JalSankat #MPNews #MadhyaPradesh #GroundReport #BreakingNews #PublicProtest #WaterProblem #JansamparkDigital #डिंडौरी #समनापुर #जलसंकट #पेयजलसंकट #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #madhyapradesh #breakingnews #halchal24news #dindori #mpnews #dindorinews #viralnews #viralvideo #highlights

Dindori, Dindori | Aug 12, 2026

तिरंगा बाइक रैली में गूंजे देशभक्ति के स्वर, राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ डिंडौरी

12 अगस्त की सुबह हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को डिंडौरी में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई रैली में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे सहित अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, पत्रकार और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

रैली रानी दुर्गावती चौराहा, पुरानी डिंडौरी, समनापुर तिराहा, भारत माता चौक, बस स्टैंड और कॉलेज तिराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट मैदान पहुंची। प्रतिभागियों ने वाहनों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

रैली के माध्यम से जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई। इस दौरान शहर में जगह-जगह नागरिकों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

#HarGharTiranga #TirangaBikeRally #Dindori #DindoriNews #Tiranga #IndependenceDay #AzadiKaAmritMahotsav #DeshBhakti #NationFirst #MadhyaPradesh #MPNews #JansamparkDigital #हरघर_तिरंगा #तिरंगा_रैली #डिंडौरी #देशभक्ति #स्वतंत्रता_दिवस #madhyapradesh #breakingnews #halchal24news #dindori #mpnews #dindorinews #viralnews #viralvideo #highlights

तिरंगा बाइक रैली में गूंजे देशभक्ति के स्वर, राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ डिंडौरी 12 अगस्त की सुबह हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को डिंडौरी में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई रैली में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे सहित अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, पत्रकार और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। रैली रानी दुर्गावती चौराहा, पुरानी डिंडौरी, समनापुर तिराहा, भारत माता चौक, बस स्टैंड और कॉलेज तिराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट मैदान पहुंची। प्रतिभागियों ने वाहनों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। रैली के माध्यम से जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई। इस दौरान शहर में जगह-जगह नागरिकों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। #HarGharTiranga #TirangaBikeRally #Dindori #DindoriNews #Tiranga #IndependenceDay #AzadiKaAmritMahotsav #DeshBhakti #NationFirst #MadhyaPradesh #MPNews #JansamparkDigital #हरघर_तिरंगा #तिरंगा_रैली #डिंडौरी #देशभक्ति #स्वतंत्रता_दिवस #madhyapradesh #breakingnews #halchal24news #dindori #mpnews #dindorinews #viralnews #viralvideo #highlights

Dindori, Dindori | Aug 12, 2026

तिरंगा बाइक रैली में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यालयों में सजी तिरंगा थीम पर रंगोलियां

डिंडौरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुए देशभक्ति के आयोजन, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन ने लिया हिस्सा

डिंडोरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को डिंडौरी जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे की मौजूदगी में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। वहीं जिले के सभी विद्यालयों में तिरंगा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम की भावना को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई तिरंगा बाइक रैली रानी दुर्गावती चौराहा, पुरानी डिंडौरी, समनापुर तिराहा, भारत माता चौक, बस स्टैंड, जिला राम पेट्रोल पंप और कॉलेज तिराहा होते हुए वापस कलेक्ट्रेट मैदान पहुंची। रैली में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, पत्रकार और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

कलेक्टर ने यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिभागियों से हेलमेट पहनकर रैली में शामिल होने की अपील की। अधिकारी-कर्मचारी और अन्य प्रतिभागी अपने दोपहिया वाहनों पर तिरंगा लगाकर रैली में शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। मार्ग में नागरिकों ने भी रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

विद्यालयों में सजी तिरंगा थीम पर रंगोलियां

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में तिरंगा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़ी आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को प्रदर्शित किया।

विद्यालय परिसरों में आयोजित गतिविधियों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। शिक्षकों ने भी गतिविधियों में सहभागिता कर विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों में भी तिरंगा यात्रा सहित कई देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजनों के माध्यम से नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई।

#HarGharTiranga #TirangaBikeRally #TirangaYatra #Tiranga #Dindori #DindoriNews #MPNews #MadhyaPradesh #IndependenceDay #15August #DeshBhakti #NationFirst #NationalUnity #RashtraPrem #TirangaRangoli #SchoolRangoli #AzadiKaJashn #JansamparkDigital #हरघर_तिरंगा #तिरंगा_रैली #तिरंगा_यात्रा #डिंडौरी #देशभक्ति #राष्ट्रप्रेम #राष्ट्रीयएकता #स्वतंत्रतादिवस #तिरंगा_रंगोली

तिरंगा बाइक रैली में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यालयों में सजी तिरंगा थीम पर रंगोलियां डिंडौरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुए देशभक्ति के आयोजन, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन ने लिया हिस्सा डिंडोरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को डिंडौरी जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे की मौजूदगी में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। वहीं जिले के सभी विद्यालयों में तिरंगा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम की भावना को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई तिरंगा बाइक रैली रानी दुर्गावती चौराहा, पुरानी डिंडौरी, समनापुर तिराहा, भारत माता चौक, बस स्टैंड, जिला राम पेट्रोल पंप और कॉलेज तिराहा होते हुए वापस कलेक्ट्रेट मैदान पहुंची। रैली में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, पत्रकार और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर ने यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिभागियों से हेलमेट पहनकर रैली में शामिल होने की अपील की। अधिकारी-कर्मचारी और अन्य प्रतिभागी अपने दोपहिया वाहनों पर तिरंगा लगाकर रैली में शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। मार्ग में नागरिकों ने भी रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विद्यालयों में सजी तिरंगा थीम पर रंगोलियां हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में तिरंगा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़ी आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को प्रदर्शित किया। विद्यालय परिसरों में आयोजित गतिविधियों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। शिक्षकों ने भी गतिविधियों में सहभागिता कर विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों में भी तिरंगा यात्रा सहित कई देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजनों के माध्यम से नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई। #HarGharTiranga #TirangaBikeRally #TirangaYatra #Tiranga #Dindori #DindoriNews #MPNews #MadhyaPradesh #IndependenceDay #15August #DeshBhakti #NationFirst #NationalUnity #RashtraPrem #TirangaRangoli #SchoolRangoli #AzadiKaJashn #JansamparkDigital #हरघर_तिरंगा #तिरंगा_रैली #तिरंगा_यात्रा #डिंडौरी #देशभक्ति #राष्ट्रप्रेम #राष्ट्रीयएकता #स्वतंत्रतादिवस #तिरंगा_रंगोली

Dindori, Dindori | Aug 12, 2026

शराब की खुलेआम बिक्री के , गांव-गांव हो रही सप्लाई प्रशासन मोन 

डिंडोरी जिले में नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों के संचालन को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। डिंडोरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में स्थित शराब दुकान से कथित तौर पर देशी-विदेशी शराब की पेटियां खुलेआम बेचे जाने का मामला सामने आया हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकान से बोलेरो वाहन के माध्यम से गांव-गांव शराब पहुंचाई जा रही है। वहीं जिला मुख्यालय बाजार, बस स्टैंड और आसपास के मोहल्लों में भी खुलेआम शराब बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं।

लोगों का कहना है कि शराब की बिक्री का तरीका देखकर ऐसा प्रतीत होता है, जैसे सार्वजनिक स्थानों पर ठेला लगाकर सामान बेचा जा रहा हो। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शराब ठेकेदार को नियमों की अनदेखी करने की छूट मिली हुई है या फिर जिम्मेदार विभाग शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा है।
एक ओर मध्यप्रदेश शासन द्वारा नशे से दूर रहने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गांव-गांव शराब पहुंचने के आरोप इन अभियानों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। हे या यूंही आने वाली पीढ़ी नशे की आदि होती रहेगी सवाल यह है कि जब जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में खुलेआम शराब पहुंचाई जा रही तो क्या पुलिस और आबकारी विभाग की आँखों में पट्टी बंधी है जो इनपर कार्यवाही न कर शराब के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं या बात कुछ और है।

शराब की खुलेआम बिक्री के , गांव-गांव हो रही सप्लाई प्रशासन मोन डिंडोरी जिले में नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों के संचालन को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। डिंडोरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में स्थित शराब दुकान से कथित तौर पर देशी-विदेशी शराब की पेटियां खुलेआम बेचे जाने का मामला सामने आया हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकान से बोलेरो वाहन के माध्यम से गांव-गांव शराब पहुंचाई जा रही है। वहीं जिला मुख्यालय बाजार, बस स्टैंड और आसपास के मोहल्लों में भी खुलेआम शराब बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि शराब की बिक्री का तरीका देखकर ऐसा प्रतीत होता है, जैसे सार्वजनिक स्थानों पर ठेला लगाकर सामान बेचा जा रहा हो। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शराब ठेकेदार को नियमों की अनदेखी करने की छूट मिली हुई है या फिर जिम्मेदार विभाग शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा है। एक ओर मध्यप्रदेश शासन द्वारा नशे से दूर रहने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गांव-गांव शराब पहुंचने के आरोप इन अभियानों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। हे या यूंही आने वाली पीढ़ी नशे की आदि होती रहेगी सवाल यह है कि जब जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में खुलेआम शराब पहुंचाई जा रही तो क्या पुलिस और आबकारी विभाग की आँखों में पट्टी बंधी है जो इनपर कार्यवाही न कर शराब के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं या बात कुछ और है।

Dindori, Dindori | Aug 12, 2026