समय-सीमा बैठक में लंबित शिकायतों एवं योजनाओं की समीक्षा, त्वरित निराकरण के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी ने अधिकारियों को 50 से 100 दिवस पुरानी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, आधार एवं समग्र ई-केवाईसी सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर आयोजित करने को कहा।
29 नवंबर को बरगांव में आयोजित होने वाले दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा कर पंजीयन के लिए 10 काउंटर स्थापित करने सहित सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #JansamparkDindori #CMHelpline PublicWelfare GovernmentSchemes DivyangHealthCamp HealthServices DivyanshuChaudhary
1 views | Dindori, Madhya Pradesh | Nov 23, 2026