उदयपुर में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने जिलेभर में बड़ा एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस की 108 टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए 572 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान कुल 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 180 पावर बाइक जब्त की गईं।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई। अभियान में NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधी, पूर्व में चालानशुदा अपराधी और बॉडी ऑफेंस से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई।
NDPS एक्ट के नए मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.840 किलोग्राम गांजा, 102.10 ग्राम अफीम और 1.75 ग्राम MDMA जब्त किया गया। वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस ने 82 हिस्ट्रीशीटर और 2 हार्डकोर अपराधियों के घरों पर भी दबिश देकर उनकी गतिविधियों और संपत्ति से संबंधित जानकारी जुटाई। इसके अलावा संदिग्ध और बिना नंबर अथवा वैध दस्तावेजों के वाहनों की सघन जांच की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों, हथियार रखने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। #udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #Udaipur #UdaipurNews #UdaipurPolice #UdaipurCrime #PoliceAction #AreaDomination #RajasthanPolice #RajasthanNews #BreakingNews #UdaipurBreaking #CrimeNews #PoliceRaid #NDPSAct #ArmsAct #HistorySheeter #HardcoreCriminal #DrugSeizure #GanjaSeized #OpiumSeized #MDMA #BikeSeized #UdaipurLatestNews #UdaipurPoliceAction #RajasthanCrime #HindiNews #UdaipurToday #PalPalNews #PalPalRajasthanNews
Girwa, Udaipur | Sep 16, 2026