उदयपुर के राजमहल में बुधवार को मेवाड़ की राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में आमजन और गणमान्यजन पहुंचे। राजमाता के निधन के बाद आयोजित शोकसभा में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और मेवाड़ राजपरिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा में राजस्थान और देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व एवं आमजन मौजूद रहे। लोगों ने राजमाता के सरल, स्नेहपूर्ण और गरिमामय व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
राजमाता विजयराज कुमारी का 14 सितंबर 2026 की देर रात 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। 15 सितंबर को उदयपुर के महासतियाजी में पारंपरिक रीति-रिवाजों और शाही सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
राजपरिवार की ओर से 16 से 23 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 3 बजे तक शोकसभा का आयोजन किया जा रहा है।
पूरी खबर और उदयपुर की हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए Pal Pal Rajasthan के साथ।##PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #Udaipur #UdaipurNews #RajmataVijayrajKumari #VijayrajKumari #RajmataMewar #Mewar #MewarRoyalFamily #UdaipurRoyalFamily #Rajmahal #UdaipurRajmahal #LakshyarajSinghMewar #Shradhanjali #Tribute #Condolence #ShokSabha #RajasthanNews #UdaipurBreakingNews #LatestNews #HindiNews #MewarNews #RoyalFamily #UdaipurNewsToday #RajmataNews #Mahasatiya #UdaipurHistory #RajasthanNewsToday #LocalNews #PalPalNews