कानोड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज कर मजबूत संख्या बल हासिल किया है, लेकिन अध्यक्ष पद का चुनाव अब भी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। कांग्रेस की ओर से रोनक स्वर्णकार को मैदान में उतारा गया है, जबकि भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए शिव कुमार सोनी पर दांव लगाया है।
भाजपा की ओर से अपनाए गए ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ ने कानोड़ के चुनावी समीकरण को चर्चा में ला दिया है। अब मुकाबला सिर्फ पार्षदों की संख्या का नहीं, बल्कि समर्थन और राजनीतिक समीकरणों का भी बन गया है।
कानोड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद पर किसे समर्थन मिलेगा? क्या कांग्रेस 14 सीटों के दम पर अध्यक्ष पद हासिल कर पाएगी या भाजपा की रणनीति चुनावी गणित में बदलाव ला पाएगी? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #Kanod #KanodNews #KanodElection #KanodNagarpalika #UdaipurNews #Udaipur #RajasthanNews #RajasthanElection #NagarpalikaElection #LocalElection #Congress #BJP #KanodPolitics #RajasthanPolitics #MunicipalElection #ChairmanElection #KanodChairman #RonakSwarnkar #ShivKumarSoni #ElectionNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #RajasthanPoliticsNews
Girwa, Udaipur | Sep 16, 2026