उदयपुर के फतहनगर थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ महीने पहले हुई बुजुर्ग की हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों मदन नाथ कालबेलिया और सुरेश मोगिया को चित्तौड़गढ़ के राशमी क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसे थे। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई और बुजुर्ग के सिर पर डंडे से वार किया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोपियों पर महिलाओं से चांदी की कड़ियां और सोने का मादलिया लूटकर फरार होने का भी आरोप है।
आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 600 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 4 हजार किलोमीटर तक तलाश की। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। #udaipur #udaipur_khabar #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #Udaipur #Fatehnagar #FatehnagarNews #UdaipurNews #CrimeNews #MurderCase #MurderMystery #PoliceAction #RajasthanPolice #UdaipurPolice #TwoArrested #CCTVInvestigation #BreakingNews #RajasthanNews #UdaipurCrime #FatehnagarCrime #RobberyCase #CrimeUpdate #HindiNews #UdaipurBreaking #PoliceInvestigation #MadanNath