भदई अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, CO सिटी ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण
*बांदा।* भदई अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसी क्रम में आज सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर * मेविस टॉक* द्वारा नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी ने केन नदी घाटों, प्रमुख चौराहों, स्नान स्थलों के आसपास लगने वाले मेले एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि -
1. स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित किया जाए।
2. घाटों पर गोताखोर, महिला पुलिस बल एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे।
3. भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाए।
4. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए।
इस दौरान यातायात प्रभारी व कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहे
Atarra, Banda | Sep 9, 2026