*बाँदा - भदई अमावस्या पर चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट डायवर्जन लागू, एएसपी ने किया निरीक्षण*
*बाँदा।* भाद्रपद अमावस्या (भदई अमावस्या) स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बाँदा पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्जन लागू किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा शिवराज ने आज जनपद में विभिन्न डायवर्जन प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण किया और यातायात पुलिस को सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
*एएसपी ने बताया डायवर्जन प्लान -*
एएसपी शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 सितंबर से चित्रकूट के लिए पैदल श्रद्धालुओं का जाना शुरू हो गया है। 8 और 9 सितंबर को बाँदा से चित्रकूट मार्ग पर भारी भीड़ रहेगी।
_"लगभग एक लाख श्रद्धालु बाँदा, मटौंध, भूरागढ़, बाँदा, खुरहंड, अतर्रा, बदौसा, चित्रकूट मार्ग पर रहेंगे।"_
*इन मार्गों पर भारी वाहनों पर रोक -*
1. महोबा किरवी से मटौंध-भूरागढ़ मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों पर प्रतिबंध।
2. बाँदा से खुरहंड-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर भारी वाहन और बसें प्रतिबंधित।
*ये मार्ग खुले रहेंगे -*
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, बाँदा-बेंदा घाट मार्ग, चिल्ला रोड, बाँदा-नरैनी-कालिंजर मार्ग आम दिनों की तरह सभी वाहनों के लिए खुला रहेगा।
एएसपी ने अपील की है कि चित्रकूट जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे या बिसंडा पहाड़ी मार्ग का प्रयोग करें। वहीं पैदल जा रहे श्रद्धालु बाँदा-खुरहंड-चित्रकूट मार्ग से ही जाएं, जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Atarra, Banda | Sep 7, 2026