*बाँदा - ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने 62 हजार की अवैध शराब का कराया विनष्टीकरण*
*बाँदा।* पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा चलाए जा रहे अभियान *"ऑपरेशन दहन"* के तहत बाँदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 07.09.2026 को क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा की मौजूदगी में थाना फतेहगंज में आबकारी अधिनियम के तहत जब्त की गई शराब का विनष्टीकरण कराया गया।
इस दौरान थाना फतेहगंज में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कुल 43 अभियोगों से संबंधित *लगभग 62 हजार रुपये कीमत की 675 क्वार्टर देशी शराब एवं 119 लीटर कच्ची शराब* को नियमानुसार गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया।
पुलिस का यह अभियान अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जारी है।
Atarra, Banda | Sep 7, 2026