ऑपरेशन ईगल के तहत बड़ी कामयाबी, 60 लाख की कोडीन सिरप तस्करी गैंग का सरगना आगरा से गिरफ्तार*
*बाँदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे *"ऑपरेशन ईगल"* के तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के रैपर बदलकर कूट रचित दस्तावेजों से तस्करी करने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त को थाना बिसंडा व एसओजी की संयुक्त टीम ने जनपद आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
*60 लाख की खेप पहले ही हो चुकी है बरामद -*
गौरतलब हो कि दिनांक 03.09.2026 को यूपी एसटीएफ व थाना बिसंडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 04 तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से *250 पेटियों में 30 हजार शीशी कोडीन सिरप* बरामद हुई थी, जिसकी बाजार कीमत लगभग *60 लाख 45 हजार रुपए* आंकी गई थी। तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहनों को भी सीज किया गया था।
इस कार्रवाई के दौरान गिरोह का मुख्य सरगना फरार हो गया था जो वांछित चल रहा था।
*ऐसे करता था तस्करी -*
गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त *प्रियांशू उर्फ किशन पुत्र मुन्ना लाल निवासी अतर्रा* नई दिल्ली से कोडीन सिरप लाता था। उसके बाद फर्जी दस्तावेज बनाकर और दवाओं के रैपर बदलकर अतर्रा, बाँदा, चित्रकूट व मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे के कारोबारियों को महंगे दामों पर सप्लाई करता था।
*पंजीकृत अभियोग -*
मु0अ0सं0 405/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट थाना बिसंडा जनपद बाँदा।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम -*
1. चन्द्रप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसण्डा
2. आनंद कुमार प्रभारी एसओजी
3. गौरव मिश्रा चौकी प्रभारी बिलगांव
4. हे0कां0 अश्वनी प्रताप सिंह
5. कां0 मनीष मिश्रा
6. कां0 प्रतीक सिंह
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Atarra, Banda | Sep 7, 2026