*बाँदा - तिंदवारी रोड पर हीरो शोरूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू*
*बाँदा।* आज दिनांक 07.08.2026 को सुबह करीब 09 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के तिंदवारी रोड पर स्थित हीरो के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर फायर टेंडर और स्थानीय कोतवाली नगर पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में *किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।*
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
इस संबंध में *सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक* ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Atarra, Banda | Sep 7, 2026