'सबदा रो सिनगार करूँ’ तथा ‘मितर रिण’—का विमोचन
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग तथा लोक धरोहर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ राजस्थानी गीतकार पुरुषोत्तम पल्लव की दो महत्वपूर्ण पुस्तकों—‘सबदा रो सिनगार करूँ’ तथा ‘मितर रिण’—का विमोचन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थानी साहित्य अकादमी बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. देव कोठारी, शिक्षाविद् प्रोफेसर जी.एस. राठौर, साहित्यकार डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू, उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष सिसोदिया, त्रिलोकी मोहन पुरोहित, पुष्कर गुप्तेश्वर, प्रकाश तातेड तथा विष्णु सुहालका सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पुरुषोत्तम पल्लव की रचना-प्रणाली, सृजन-कर्म और राजस्थानी गीत परंपरा में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए दोनों पुस्तकों की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने पल्लव की भाषा की मिठास, लोक संवेदना और गीतों में निहित सांस्कृतिक �