Public App Logo
Profile Picture

Trending Udaipur

@trendingudaipur_
260Followers
0Following
श्रीजी प्रभु में सांयकाल शयन दर्शन में 'नन्दलाल गजराज विराजत खेलन निकसे फाग' के पद के भाव से"फाग सवारी"के अलौकिक मनोरथ में मदन मोहनलाल प्रभु बिराजे कमल चौक में, तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा ने फाग की सवारी में फूलों की फाग खिला कर प्रभु को  लड़ाए लाड .....
सांयकाल शयन दर्शन में लाड़ले लाल प्रभु में तिलकायत श्री एवं श्री  विशाल बावा व लाल बावा ने "मोर कुटीर" के मनोरथ में लालन के चबूतरे पर लाडले लाल प्रभु को मयूर सिंहासन पर विराजित कर अलौकिक मनोरथ सिद्ध किया....

  पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री श्रीनाथजी की हवेली में अधिक मास की अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी शुक्रवार के पावन एवं परम पवित्र अवसर पर, पूज्यपाद तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु में निम्न मनोरथ सिद्ध किये गए। इन मनोरथ के अलौकिक अवसर पर तिलकायत महाराज श्री एवं गो.चि.105श्री विशाल बावा साहब एवं गो.चि.105श्री लाल बावा विशेष रूप से उपस्थित रहे व आप श्री ने प्रभु को लाड लड़ाकर प्रभु की आरती उतारी।वल्लभ कुल के पूज्य पुष्टिमार्गीय प्राकट्य स्वरूपों की पावन सन्निधि में..
 सांयकालीन मनोरथ में शयन में श्रीजी प्रभु में 'नंदलाल गजराज विराजत खेलन निकसे फाग' के पद के भाव से"फाग सवारी"के अलौकिक मनोरथ में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहनलाल प्रभु को कमल चौक में चांदी के गजराज पर आम्बावाड़ी सिंहासन पर श्री मदन मोहन लाल प्रभु को विराजित कर फाग सवारी की अद्भुत सज्जा जिसमें असंख्य गोप गोपी, रंग-बिरंगे परिधान में सजी प्रभु की प्रिय सखियां अपने सिर पर सुवासित फूलों की डलिया लिए मानो प्रभु को फाग खिलाने को आतुर है,और प्रभु गजराज पर विराजित समस्त पुष्टि सृष्टि को फाग सवारी में फूलों की फाग खिला रहे हो ऐसा प्रतीत हो रहा है। वहीं हरी भरी छटा एवं सुवासित फूलों की सांझी व प्रभु के दोनों और चांदी की छतरियों में ऐसे प्रभु के दर्शन समस्त पुष्टि सृष्टि के वैष्णव जन को आनंदित कर रहे हैं।
Udaipur, a celebration of royalty and elegance awaits ✨

Join us at Diamond Polki Fest by D.P. Jewellers and discover exquisite creations that blend timeless heritage with exceptional craftsmanship.

From statement bridal jewellery to graceful festive designs, explore a world where every piece tells a story.

📅 6th – 14th June
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mewar nis:value=mewar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingudaipur nis:value=trendingudaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dpjewellers nis:value=dpjewellers nis:enabled=true nis:link/>
जीतने होंगे पेड़ उतना स्वच्छ होगा पर्यावरण-प्रो. डागा
- सुविवि के आईईटी में सघन पौधरोपण

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संगठक इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पर्यावरण दिवस पर प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा ने स्वयं पेड़ लगाकर इंजीनियरिंग के छात्रों को यह संदेश दिया की बढ़ती चुनौतियों के साथ आज के इस दौर में पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु पेड़ ही एकमात्र उपाय है जिससे न केवल वायु स्वच्छ होगी अपितु हमारे आसपास का वातावरण भी ठंडा रहेगा। यह कार्यक्रम कॉलेज के फैकल्टी अध्यक्ष प्रो. एमके जैन, निदेशक प्रो. हनुमान प्रसाद तथा नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश पंवार के नेतृत्व में हुआ। प्रो. प्रसाद ने बताया कि पर्यावरण को बचाना है तो स्वयं को ही जिम्मेदारी लेनी होगी तथा यह कार्यक्रम ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से पूर्ण हुआ जिनके डायरेक्टर आर्किटेक्ट दीपक खंडेलवाल तथा सेक्रेटरी आर्किटेक्ट दिलीप कुमार खंडेलवाल मौजूद रहे। साथ ही बताया गया कि इसमें डेढ़ सौ से अधिक इंजीनियरिंग छात्र एवं छात्राओं ने पौधे लगाकर यह प्रण लिया की उन पौधों की देखभाल वे स्वयं करेंगे। इस मौके पर होटल मैनेजमेंट की डायरेक्टर प्रो. मीरा माथुर ने भी अपने विचार रखते हुए यह साझा किया कि पेड़ है तो कल है। इस मौके पर इंजीनियरिंग फैकल्टी डॉ प्रफुल्ल कोठारी, डॉ हिमानी पालीवाल, डॉ जयपाल सिंह, विमला डांगी, पुनीत शर्मा, डॉ आरती रानी, डॉ सोनिया संतवानी सहित तख्त सिंह, प्रवीण सिंह, चंदन कुंवर आदि कॉलेज स्टॉफ उपस्थित रहा।
तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व लाल बावा ने'अद्भुत डोल बनी' मनोरथ में पुष्टि सृष्टि के वैष्णव जन को खिलाई फूलों की फाग.....
डोल महोत्सव के मनोरथ में श्री लाल बावा ने प्रभु सम्मुख रसिया गान कर बजाए  ढफ और ढोल.... 
प्रभु के डोल दर्शन में उमड़ा दर्शनार्थियों एवं वैष्णव जन का सैलाब.....

  पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री श्रीनाथजी की हवेली में आज अधिक मास की अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी, शुक्रवार के पावन एवं परम पवित्र अवसर पर, पूज्यपाद तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु में निम्न मनोरथ सिद्ध किये गए। इस अवसर पर श्री लाल बावा ने ब्रज वासीयों संग प्रभु की राग सेवा में प्रभु सम्मुख रसिया गान कर डफ, ढोल बजाकर प्रभु को लाड लड़ाए। इस अवसर पर वल्लभ कुल ने पुष्टि सृष्टि के दर्शनाभिलाषी हजारों वैष्णव जन को प्रभु के संग फूलों की फाग खिलाकर �
विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को मिला “ग्रीन क्रूसेडर अवार्ड”

भामला फाउंडेशन की ओर से मुंबई में आयोजित विशेष समारोह महाराष्ट्र के राज्यपाल महोदय ने किया सम्मानित

मुंबई.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान एवं समाजसेवी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “ग्रीन क्रूसेडर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल महोदय श्री जिश्नु देव वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

भामला फाउंडेशन, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अंतर्गत “जलवायु कार्रवाई के लिए एक तत्काल आह्वान” विषय पर विशेष अभियान का आयोजन आयोजित किया गया। यह आयोजन फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सेवा के 30 से अधिक वर्षों के सफल एवं समर्पित सफर का भी प्रतीक था।

इस अवसर पर भामला फाउंडेशन अपने “30+ वर्ष अभियान” का अनावरण किया तथा उन वरिष्ठ संरक्षकों एवं समर्थकों का सम्मान किया जिन्होंने वर्षों से पर्यावरणीय प्रयासों को सशक्त बनाया है।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न अभियानों ने हजारों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया है। इसी समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप उनके नाम 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जिनमें कई रिकॉर्ड पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं।

इन उपलब्धियों में “वृक्ष ही जीवन” अभियान के अंतर्गत हजारों पर्यावरण प्रेमियों को एक साथ जोड़कर सर्वाधिक पौधारोपण करवाना, एक घंटे में सर्वाधिक बीज बोने का रिकॉर्ड स्थापित करना तथा सौर ऊर्जा आधारित लैंपों के विशाल प्रदर्शन और जरूरतमंदों के बीच उनके वितरण जैसे अभिनव प्रयास शामिल हैं। इन पहलों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया, बल्कि सतत विकास और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के प्रति भी व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न की।

इस अवसर पर देशभर से पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित हुई।
श्रीजी प्रभु के अलौकिक मनोरथ में राजभोग दर्शन में श्रीजी प्रभु के मनोरथ में "अद्भुत डोल बनी"के भाव से तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व लाल बावा ने प्रभु को अद्भुत कलात्मक डोल में लाडले लाल प्रभु व श्री मदन मोहनलाल प्रभु को डोल में विराजित कर डोलोत्सव के भाव से मनोरथ सिद्ध किया .... 
तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व लाल बावा ने'अद्भुत डोल बनी' मनोरथ में पुष्टि सृष्टि के वैष्णव जन को खिलाई फूलों की फाग.....
**डोल महोत्सव के मनोरथ में श्री लाल बावा ने प्रभु सम्मुख रसिया गान कर बजाए  ढफ और ढोल.... 
प्रभु के डोल दर्शन में उमड़ा दर्शनार्थियों एवं वैष्णव जन का सैलाब.....

  पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री श्रीनाथजी की हवेली में आज अधिक मास की अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी, शुक्रवार के पावन एवं परम पवित्र अवसर पर, पूज्यपाद तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु में निम्न मनोरथ सिद्ध किये गए। इन मनोरथ के अलौकिक अवसर पर तिलकायत महाराज श्री एवं गो.चि.105श्री विशाल बावा साहब एवं गो.चि.105श्री लाल बावा विशेष रूप से उपस्थित रहे व आप श्री ने प्रभु को लाड लड़ाकर प्रभु की आरती उतारी।वल्लभ कुल के पूज्य पुष्टिमार्गीय प्राकट्य स्वरूपों की पावन सन्निधि में..
 राजभोग दर्शन में श्रीजी प्रभु में "अद्भुत डोल बनी"पद के भाव से डोल तिबारी में श्री लाडले लाल प्रभु को श्रीजी में पधराकर श्री मदन मोहन लाल प्रभु संग चंदन, कदंब,मादड़ी,आम्र पत्तियों से निर्मित जिसमें सुवासित गुलाब,चमेली, मोगरा व कमल के पुष्पों से निर्मित अद्भुत कलात्मक डोल को साकार कर निकुंज की अद्भुत छटा में प्रभु को डोल में विराजित कर तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा ने प्रभु को डोल झुलाई । इस अवसर पर श्री लाल बावा ने ब्रज वासीयों संग प्रभु की राग सेवा में प्रभु सम्मुख रसिया गान कर डफ, ढोल बजाकर प्रभु को लाड लड़ाए। इस अवसर पर वल्लभ कुल ने पुष्टि सृष्टि के दर्शनाभिलाषी हजारों वैष्णव जन को प्रभु के संग फूलों की फाग खिलाकर आनंदित व धन्य कर दिया।
 ऐसे अलौकिक दर्शन कर देश-विदेश से पधारे सहस्रों वैष्णव जन धन्य हुए।
Dear Student,

🎉 Heartiest congratulations on your outstanding performance in the Class 12 Board Examination!

To celebrate your achievement and give your success the recognition it deserves, *Sir Padampat Singhania University, Udaipur, an initiative by JK Cement*, proudly brings to you Udaipur's most prestigious student felicitation ceremony – Mewar Gaurav Sammaan 2026. 

This grand event is dedicated to honoring students who have secured 60% and above in their Class 12 Board Examinations.

📅 14th June 2026
🕓 4:00 PM onwards
📍 Town Hall, Udaipur

*Today's Recognition, Tomorrow's Leadership.* 

🔗 Click the link below to register yourself (Registration is compulsory):
https://docs.google.com/forms/d/1D-DhVoE_K9jIoz40G7nNMDJBoio5fr5zZrtGycasSiw/edit

Warm Regards,
Sir Padampat Singhania University, Udaipur

📞 For more information:
9001891699 | 9829699268
उदयपुर में 7 जून को लक्ष्य माहेश्वरी की इम्पैथेटिक स्टोरीटेलिंग ईवनिंग

कहानियों के साथ-साथ रोमांचक लकी ड्रॉ भी रखा गया है, जिसमें ₹1.50 लाख का इनाम और ₹4500 मूल्य का एश्योर्ड रिटर्न गिफ्ट शामिल है। 

उदयपुर.जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) यूथ उदयपुर और JITO कनेक्ट के बैनर तले 7 जून 2026 को एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। “खुशियों के पल” नामक यह इम्पैथेटिक स्टोरीटेलिंग ईवनिंग शहर के होटल रैडिसन ब्लू, उदयपुर में शाम 6:30 बजे से शुरू होगी। चीफ सेक्रेटरी विनय कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण होंगे प्रसिद्ध स्टोरीटेलर लक्ष्य माहेश्वरी। अपनी भावपूर्ण और प्रेरणादायक कहानियों के लिए जाने-माने लक्ष्य माहेश्वरी इस शाम दर्शकों को खुशियों की अनुभूति कराएंगे। कार्यक्रम में भावनाओं को छूने वाली कहानियों के साथ-साथ रोमांचक लकी ड्रॉ भी रखा गया है, जिसमें ₹1.50 लाख का इनाम और ₹4500 मूल्य का एश्योर्ड रिटर्न गिफ्ट शामिल है। ऋषभ ट्रेवल्स टाइटल स्पॉन्सर के रूप में इस कार्यक्रम को प्रायोजित कर रहा है। 
इच्छुक श्रोताओं को तुरंत पास बुक करने के लिए दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप करना होगा: 98114 64147।
कार्यक्रम में पावर्ड बाय राजलक्ष्मी ग्रुप,रैडिसन ब्लू हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, eazydiner गिफ्टिंग पार्टनर और SkyHIGH ट्रैवल पार्टनर के रूप में जुड़े हुए हैं।यह कार्यक्रम उदयपुर के सांस्कृतिक और बिजनेस समुदाय के लिए एक यादगार शाम साबित होने वाला है, जहां कहानियां न सिर्फ मनोरंजन करेंगी बल्कि दिलों को भी छू जाएंगी।
सज्जनगढ़ बना नो-प्लास्टिक जोन, पानी की बोतल लेकर जाने पर लगेगा 1000 रुपए जुर्माना

- देश-प्रदेश के पर्यटन स्थलों के लिए मॉडल बनेगा सज्जनगढ़ का नो-प्लास्टिक अभियान
- पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की अनूठी पहल, सज्जनगढ़ हुआ प्लास्टिक बोतल मुक्त

उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, मानसून पैलेस और सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को प्लास्टिक बोतल मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। 

वन विभाग (वन्यजीव) की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी एक मॉडल साबित हो सकती है।

इस अभिनव अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर आज सुबह ‘नीर अमृत’ संस्था के सहयोग से की गई। ‘नीर अमृत’ के संस्थापक भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया। 

कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सेदू राम यादव, उप वन संरक्षक (वन्यजीव) यादवेन्द्र सिंह चूंडावत, सहायक वन संरक्षक सुरभि शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी विनोद कुमार तंवर, क्षेत्रीय वन अधिकारी सियाराम मीणा, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुलाल मीणा, वनपाल अजीत सिंह राणावत, ‘नीर अमृत’ के संस्थापक भूपेन्द्र सिंह तथा ग्रीन पीपल सोसायटी के राहुल भटनागर मौजूद रहे। अतिथियों ने सज्जनगढ़ सेंचुरी क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सज्जनगढ़ उदयपुर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों द्वारा उपयोग के बाद फेंकी जाने वाली प्लास्टिक की बोतलें वन्यजीवों, पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए लगातार चुनौती बन रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सेदू राम यादव ने बताया कि जैविक उद्यान सज्जनगढ़ और सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अभयारण्य क्षेत्र में प्लास्टिक की पानी की बोतल का उपयोग पाए जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों को सज्जनगढ़ टिकट विंडो के पास कांच की बोतल में 500 एमएल पानी 50 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। खाली बोतल वापस जमा कराने पर 40 रुपये लौटाए जाएंगे। यह व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर विश्व पर्यावरण दिवस से ‘नीर अमृत’ संस्था के माध्यम से शुरू की गई है।
हल्दीघाटी विजय की 450वीं वर्षगांठ पर 17 जून को उदयपुर में होगा समारोह
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत
उदयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की हल्दीघाटी युद्ध विजय की साढ़े चार सौ वर्ष पूर्ति के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को भव्य चतु:शती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह बुधवार सुबह 9:30 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड), उदयपुर में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  मोहनराव भागवत जी उपस्थित रहेंगे। प्रताप गौरव केंद्र “राष्ट्रीय तीर्थ” द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 40,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह समारोह महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
The host… the showstopper… is personally calling YOU for the event! 👀✨

Date: 7th June 2026
Time: 6:30 PM onwards(Entry closes at 7:30 PM sharp)
📍 Venue: Radisson Blu, Udaipur
📱 To Confirm Tickets:
Scan & Pay via QR Code

Share payment screenshot with names on:+91 9811464147

Assured gift hamper of ₹4500 to all
Lucky draw upto 1.5 Lacs 🎉

Don’t miss out — this is your call to be there! 🚀

1500/- per member 

See you at the event! ❤️
बीजेपी ने डॉ. सतीश पूनिया को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
 भाजपा ने राजस्थान की राज्यसभा सीट के लिए डॉ. सतीश पूनिया का नाम लगभग फाइनल कर दिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आमेर से पूर्व विधायक पूनिया को ऊपरी सदन भेजकर पार्टी ने जाट समुदाय के अंदरूनी समीकरणों को साधने की मजबूत रणनीति अपनाई है।

जाट समाज में बेनीवाल vs पूनिया एंगल।
हनुमान बेनीवाल राजस्थान में जाट समुदाय के सबसे मुखर और प्रभावशाली चेहरों में से एक रहे हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष बेनीवाल ने पिछले कुछ समय में BJP और उसके जाट नेताओं पर तीखे हमले किए हैं। हाल ही में सतीश पूनिया ने बेनीवाल की बयानबाजी पर दो टूक जवाब दिया था, जिससे दोनों नेताओं के बीच जाट राजनीति का एंगल और तीखा हो गया।बीजेपी पूनिया को राज्यसभा भेजकर बेनीवाल के जाट वोट बैंक और प्रभाव वाले क्षेत्रों (खासकर नागौर-मारवाड़) में काउंटर करने की कोशिश कर रही है। पूनिया की छवि संगठन के मजबूत जाट नेता की रही है, जो बेनीवाल की तरह ही जाट समाज की आवाज बनने का दावा करते हैं।

जाट वोट बैंक पर असर
कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा (जाट) के अलावा अब हनुमान बेनीवाल का अलग प्रभाव भी जाट राजनीति को तीन धाराओं में बांटता दिख रहा है।
पूनिया की राज्यसभा एंट्री को BJP का जाट आंतरिक संतुलन साधने का कदम माना जा रहा है, ताकि बेनीवाल की आक्रामकता का मुकाबला किया जा सके।
 यह फैसला 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले जाट बहुल इलाकों में BJP की पकड़ को और मजबूत करने के लिए है, जहां बेनीवाल का अपना वोट बैंक है।यह टिकट राजस्थान की जाट राजनीति में नया समीकरण बनाने वाला साबित हो सकता है।
बीजेपी ने अलका गुर्जर को बनाया  राज्यसभा का उम्मीदवार 
 भाजपा ने राजस्थान की राज्यसभा सीट के लिए अलका गुर्जर का नाम फाइनल कर दिया है। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व विधायक अलका गुर्जर को ऊपरी सदन भेजकर पार्टी ने गुर्जर समुदाय को मजबूत संदेश दिया है।

गुर्जर समाज के लिए बड़ा संदेशअलका गुर्जर गुर्जर समुदाय की प्रमुख महिला चेहरा मानी जाती हैं। bandikui से पूर्व विधायक रह चुकी अलका गुर्जर लंबे समय से BJP में सक्रिय हैं और OBC-महिला प्रतिनिधित्व का मजबूत प्रतीक हैं। उनकी राज्यसभा एंट्री को गुर्जर वोट बैंक को साधने और महिला-ओबीसी संतुलन बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला गुर्जर बहुल इलाकों (दौसा, जयपुर रूरल, भरतपुर क्षेत्र आदि) में BJP की पकड़ को और मजबूत करने का अहम कदम है। अलका गुर्जर की छवि एक समर्पित संगठनकर्ता और गुर्जर समाज की आवाज के रूप में जानी जाती है।

गुर्जर समाज के लिए बड़ा संदेश
अलका गुर्जर गुर्जर समुदाय की प्रमुख महिला चेहरा मानी जाती हैं। bandikui से पूर्व विधायक रह चुकी अलका गुर्जर लंबे समय से BJP में सक्रिय हैं और OBC-महिला प्रतिनिधित्व का मजबूत प्रतीक हैं। उनकी राज्यसभा एंट्री को गुर्जर वोट बैंक को साधने और महिला-ओबीसी संतुलन बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। यह फैसला गुर्जर बहुल इलाकों (दौसा, जयपुर रूरल, भरतपुर क्षेत्र आदि) में BJP की पकड़ को और मजबूत करने का अहम कदम है।
श्रीजी प्रभु के अलौकिक मनोरथ में राजभोग में "आम की मंडली" के मनोरथ में श्रीजी प्रभु को आम्र कुंज की छटा में आम की मंडली में विराजित किया  गया।
राजभोग में प्रभु को शीतल सेवा में प्रभु को चंदन की चोली व कली के आभरण धराए गए ..... 
राजभोग में लाडले लाल प्रभु को"आम की मंडली"के मनोरथ में बिरजा कर तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा ने प्रभु को लाड लड़ाए ....
सांयकाल मनोरथ में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहन लाल प्रभु को मणि कोठे में "मोर कुटीर के मनोरथ" में प्रभु को मयूर सिहासन पर अद्भुत सज्जा के मध्य बिरजा कर मनोरथ को साकार किया..... 
लाडले लाल प्रभु को "फाग सवारी"के मनोरथ में चबूतरे पर लाडले लाल प्रभु को फाग सवारी में नौ चौकिया सिंहासन पर सखियों संग विराजित कर मनोरथ सिद्ध किया गया.....
उदयपुर में पूर्व कलेक्टर ताराचंद मीणा सक्रिय, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार कर रहे है शिरकत

उदयपुर: पूर्व कलेक्टर और कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा सक्रिय रूप से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। मीणा उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासी कल्याण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर फोकस करते हुए कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी यह सक्रियता पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में सकारात्मक चर्चा का विषय बन रही है।
डॉ. आनंद गुप्ता के समर्थन में उतरे देशभर के डॉक्टर, डॉक्टरों ने शुरू किया वीडियो अभियान

उदयपुर: राजस्थान आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे देश के चिकित्सा जगत को आंदोलित कर दिया है। घटना के बाद देश भर के डॉक्टर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने <nis:link nis:type=tag nis:id=justicefordranandgupta nis:value=JusticeForDrAnandGupta nis:enabled=true nis:link/> और <nis:link nis:type=tag nis:id=stopviolenceagainstdoctors nis:value=StopViolenceAgainstDoctors nis:enabled=true nis:link/> जैसे हैशटैग के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह एक डॉक्टर पर हमला नहीं, बल्कि पूरे मेडिकल फ्रेटर्निटी पर हमला है। 
उदयपुर पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए भोपालपुरा सीआई आदर्श कुमार को लाइन हाजिर किया है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया है।IMA और डॉक्टरों का संगठन अब इस घटना पर सख्त कार्रवाई, दोषियों की गिरफ्तारी और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से प्रभावी कानून बनाने की मांग कर रहा है।
श्रीजी प्रभु के अलौकिक मनोरथ में राजभोग दर्शन में श्रीजी में तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व लाल बावा ने प्रभु को "फूल महल बैठे नंदलाल" पद के भाव के मनोरथ में अधिक मास के पावन उपलक्ष्य में प्रभु को सुवासित रंग बिरंगे फूलों व चंदन की पत्तियों से निर्मित बंगले में फूल महल के भाव से  विराजित कर लाड लड़ाए 
 
राजभोग दर्शन में"चितराम के बंगले"के  अलौकिक मनोरथ में कलात्मक रंग-बिरंगे वर्णों से विभिन्न लीलाओं से चित्रित बंगले में श्री लाड़ले लाल प्रभु को  बंगले में विराजित कर मनोरथ सिद्ध किया गया
 
श्रीजी प्रभु में सांयकाल शयन दर्शन में "माई फूल को हिंडोरो"के अलौकिक मनोरथ में कमल चौक में तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा ने प्रभु को हिंडोरा झूला कर प्रभु को लाड लड़ाए 
 
उष्णकाल के विशेष श्रृंगार में आज प्रभु को प्रभु के प्रिय अष्ट सखा श्री सूरदास जी के पद 'देखो री हरी नंगम नंगा' के पद के भाव से विशेष बसरा के मोतियों का अद्भुत चरणारविन्द से श्री मस्तक तक मोतियों का अलौकिक श्रंगार धराया गया

सांयकाल शयन दर्शन में लाड़ले लाल प्रभु में तिलकायत श्री एवं श्री  विशाल बावा व लाल बावा ने "फूल हिंडोरा माई झूले" के मनोरथ में लालन के चबूतरे पर लाडले लाल प्रभु को हिंडोरे में झुलाकर प्रभु को लाड लड़ाए
हम डॉक्टरों के साथ हैं | <nis:link nis:type=tag nis:id=westandwithdoctors nis:value=WeStandWithDoctors nis:enabled=true nis:link/>

आज सवाल सिर्फ डॉ. आनंद गुप्ता का नहीं है, सवाल उस विश्वास का है जिस पर पूरा समाज टिका हुआ है।

जो व्यक्ति दिन-रात दूसरों की जिंदगी बचाने में लगा रहता है, जो हर पीड़ित की आवाज़ सुनता है, जो बिना भेदभाव के सेवा को अपना धर्म मानता है — यदि वही अस्पताल में सुरक्षित नहीं है, तो फिर समाज में कौन सुरक्षित है?

डॉ. आनंद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (राजस्थान), और जेपी हॉस्पिटल के चिकित्सकों के साथ हुई अभद्रता और हाथापाई केवल कुछ व्यक्तियों पर हमला नहीं है। यह चिकित्सा सेवा, मानवता, संवेदनशीलता और कानून व्यवस्था पर सीधा प्रहार है।

जब डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में किसी की जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहा होता है, तब वह न जाति देखता है, न धर्म, न पहचान। उसके लिए हर मरीज सिर्फ एक जीवन होता है। ऐसे लोगों के साथ हिंसा और गुंडागर्दी किसी भी सभ्य समाज को स्वीकार नहीं हो सकती।

हम यह स्पष्ट कहना चाहते हैं—
यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं,
यह लड़ाई हर उस डॉक्टर की है जो रातों की नींद त्यागकर लोगों को जीवन देता है।
यह लड़ाई हर उस मरीज की है जिसे भरोसा है कि संकट की घड़ी में डॉक्टर उसके साथ खड़ा मिलेगा।

आज हम डॉ. आनंद गुप्ता, जेपी हॉस्पिटल के चिकित्सकों और पूरे चिकित्सा समुदाय के साथ मजबूती से खड़े हैं।

न्याय सिर्फ एक मांग नहीं,
यह समाज का कर्तव्य है।

डॉक्टरों की सुरक्षा होगी, तभी मरीजों की सुरक्षा होगी।
रेडियंट का जेईई एडवांस्ड 2026 में जलवा, 

कुशाग्र डागलिया बने उदयपुर टॉपर, 
AIR 448 के साथ रचा कीर्तिमान

उदयपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में रेडियंट एकेडमी, उदयपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के अभी तक प्राप्त परिणाम में 35 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है।

संस्थान के छात्र कुशाग्र डागलिया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 448 प्राप्त कर दक्षिण राजस्थान एवं उदयपुर संभाग में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और ‘उदयपुर टॉपर’ बनने का गौरव प्राप्त किया। कुशाग्र पिछले चार वर्षों से कक्षा नवीं से रेडियंट एकेडमी के  क्लासरूम प्रोग्राम में अध्ययनरत हैं तथा कक्षा विगत 4 वर्ष से अपनी तैयारी रेडियंट के साथ कर रहे है । उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एमडी
रमेश गायरी बने उपाध्यक्ष 
धनगर गायरी समाज, उदयपुर की नई जिला कार्यकारिणी का गठन
 धनगर गायरी समाज, गिरवा बड़गांव, जिला उदयपुर (राजस्थान) में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समाज के कार्यकर्ताओं और सदस्यों की सहमति से  जगदीश गायरी को जिला अध्यक्ष तथा रमेश गायरी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।समाज के लोगों ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, अनुभव और समर्पण से समाज का संगठन मजबूत होगा तथा विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। जगदीश गायरी और रमेश गायरी दोनों ही समाज के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और पिछले कई वर्षों से समाज की एकता व उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत हैं। नई जिम्मेदारी संभालते हुए दोनों नेताओं ने समाज के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की है।समाज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए नेतृत्व के साथ धनगर गायरी समाज अब और अधिक संगठित होकर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अलौकिक रंगों की महक, प्रभु के मनोरथ की छटा
 तिलकायत महाराज श्री, गो.चि.105 श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा की पावन उपस्थिति में आज श्रीनाथजी एवं लाडले लाल प्रभु में अद्भुत मनोरथ सिद्ध हुए। राजभोग में श्रीजी प्रभु को मोतियों जड़ित गुलाबी बंगले में “कुसुम गुलाब महल” भाव से विराजित किया गया, वहीं लाडले लाल प्रभु को केसरी बंगले में “केसरी घटा” की दिव्य छटा में लाड लड़ाया गया। सायंकाल आरती में गुलाबी गणगौर एवं केसरी गणगौर के मनोरथ ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उष्णकाल में गुलाब-बरस के शीतल जल से स्नान, गुलाबी आडबंद-मलमल, मोती आभरण एवं दिव्य श्रृंगार ने झांकियों को और भी मनोहर बना दिया।हजारों वैष्णव इन अलौकिक दर्शनों से धन्य हुए।
इंडिगो की दो उड़ानों में खराब मौसम के कारण 2 घंटे 45 मिनट की देरी, रात 9:50 बजे हुई लैंडिंग
उदयपुर की यूनिटी अकादमी का जलवा! JEE Advanced 2026 में यूनिटी अकादमी ने मचाया धमाल!  कुशाग्र डागलिया ने हासिल की AIR 448...
उदयपुर में खराब मौसम, जयपुर-उदयपुर फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट
सुविवि : स्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ी