मासलपुर बस स्टैंड पर नवनिर्वाचित सरपंच सजन मल्होत्रा का भव्य स्वागत, हिंडौन से आए लोगों ने पहनाया साफा
मासलपुर। ग्राम पंचायत मासलपुर के नवनिर्वाचित सरपंच सजन मल्होत्रा का सोमवार को कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हिंडौन से आए लोगों और ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और पारंपरिक साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।समारोह में हिंडौन से आए कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ठ नेता धर्म सिंह राजौरा, राम भरोसी कामरेड, बच्चूसिंह, राजकीय महाविद्यालय हिंडौन के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष करण सिंह राजौरा,फतेह सिंह आदि ने नवनिर्वाचित सरपंच मल्होत्रा का साफा बांधकर व माला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सरपंच सजन मल्होत्रा ने हिंडौन से आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और ग्राम पंचायत के विकास को प्राथमिकता देंगे। कार्यक्रम में ओम प्रकाश मल्होत्रा, हरिश्चंद्र मल्होत्रा, राहुल, संजय, अरुण मल्होत्रा, श्याम सुंदर मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में कस्बे के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे।