घाटोल में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल जा रहे मजदूर को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के देवदा गांव में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से पैदल जा रहे 35 वर्षीय दिनेश पारगी की मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश मजदूरी करता था और घर से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाटोल की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
#Udaipur #ParasSinghvi #UdaipurNews #MunicipalCorporation #RajasthanNews CityInspection