प्रतापगढ़: मानिकपुर थाना के शाहाबाद उत्तरी वार्ड में दुल्हन नगदी और ज्वैलरी लेकर हुई फरार, एसपी से की गई शिकायत
मानिकपुर थाना के शाहाबाद उत्तरी वार्ड निवासी राम गोपाल मिश्र ने बुधवार को शाम 4 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की पड़ोस के रहने वाले लोगो की मध्यस्थता से उसकी शादी मार्च 2024 में कौशांबी जिले में हुई थी। 17 नवम्बर को उसकी पत्नी 3 लाख रूपये नगद व 4 लाख की ज्वेलरी लेकर बिचौलिए संग फरार हो गयी।