प्रतापगढ़: नगर पालिका उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने सदर में की प्रेस वार्ता, साधा भाजपा पर निशाना
नगर पालिका परिषद बेल्हा में अध्यक्ष पद हेतु हो रहे चुनाव प्रचार करने पूर्व मंत्री पवन पांडेय पहुंचे। उन्होंने सदर में बुधवार शाम 5 बजे प्रेस वार्ता किया। जहां भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की नगर पालिका क्षेत्र के लोगो को पिछले 27 वर्षों से ठगा, छला और लुटा जा रहा है। उन्होंने कहा की नौकरियां खत्म करके उन्हें आऊट सोर्सिंग पर नियुक्त किया जा रहा है।