प्रतापगढ़: खैरागौर गांव में रंजिश के चलते पड़ोसी ने युवक को पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया घायल
अंतू थाना क्षेत्र के खैरागौर निवासी विजय कुमार वर्मा का अपने पड़ोसी श्याम जी वर्मा से विवाद चल रहा है। मंगलवार को शाम करीब 5 बजे विजय वर्मा अपने खेत में गए हुए थे। इसी दौरान श्याम जी वहां पहुंचकर विजय को गाली गलौज देने लगे। विजय वर्मा ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी श्याम जी ने उसे लाठी डंडे से जमकर मारा पीटा। जिसके चलते विजय वर्मा को काफी चोट आई।