प्रतापगढ़: मनैता पुर गांव के समीप प्रतापगढ़ से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो घायल जिला अस्पताल भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के अमरगढ़ निवासी विनय पांडे पुत्र दिनेश पांडे अलीम पुत्र सलीम शेख प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय गए थे। जहां से दोनों घर लौट रहे थे। बुधवार की शाम 6:30 बजे जब दोनों मनैतापुर गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों कोइलाज के लिए ले जाया गया है।