प्रतापगढ़: मांधाता इलाके के ग्राम सभा अकौढिया में 22 वर्षीय युवती की हत्या, केस दर्ज न होने पर एसपी से न्याय की गुहार
मांधाता इलाके के ग्राम सभा अकौढिया निवासी राजेश्वरी पत्नी शंकरलाल ने बुधवार सुबह 11:00 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है । आरोप लगाया है कि उनकी 22 वर्षीय बेटी की पड़ोस के रहने वाले लोगो ने 11 नवंबर को हत्या कर उसका शव बिना सूचना दिए जला दिया गया। पीड़िता की पति मानसिक रूप से विछिप्त है। मामले की शिकायत एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।