प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता की, भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया
शहर के एक होटल में बुधवार दोपहर 1 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम लता सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने बताया की भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा समर्थन की मांग की थी जिस पर विचार कर सर्व सम्मति से समर्थन का निर्णय लिया गया है।