नेशनल लोक अदालत में कुल 3796 प्रकरणों का हुआ निराकरण
14,70,38,594 रुपये की समझौता राशि हुई निर्धारित
–––
–––
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितम्बर 2026 को जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले की सभी तहसील न्यायालयों में वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक किया गया।
जिला मुख्यालय रायसेन में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष महोदय श्री अनिल कुमार सोहाने द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला मुख्यालय रायसेन में उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष महोदय सहित प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री अरविन्द जैन, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री कमलेश कुमार इटावदिया, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सुनील कुमार शौक, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार माली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अजय कुमार यदु, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्रीमती हर्षिनी यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना, श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री संचित अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री गृजेष सिंह बघेल प्रषिषु न्यायाधीष, श्री बीएम सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री संघर्ष शर्मा अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बीएसएनएल एवं बैंकों के अधिकारीगण, अधिवक्ता एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे।
लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण के लिए जिले में 6 एवं तहसील न्यायालयों में 17 इस तरह कुल 23 खंडपीठों का गठन किया गया। इन खंडपीठों द्वारा न्यायालयों में लंबित 707 प्रकरणों तथा 3,089 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों सहित कुल 3796 मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। इन मामलों में कुल 14,70,38,594/- की समझौता राशि निर्धारित हुई, जिससे 4,930 व्यक्तियों को लाभ मिला।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
48 views | Raisen, Madhya Pradesh | Sep 12, 2026