कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने देवरी में शास. सांदीपनि उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों से किया संवाद, विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया
––––
––––
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा उदयपुरा विकासखण्ड के देवरी में आयोजित शिविर के दौरान शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर छात्राओं से अध्यापन कार्य, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति आदि के बारे में संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहन और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता भी साथ रहे।
विद्यार्थियों से संवाद के उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा, एसपी श्री गुप्ता तथा अन्य अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्राचार्य तथा शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक परिवेश रहे तथा छात्राओं को गुणवततपूर्ण शिक्षा मिले, यह सुनिश्चित कराएं। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।