मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा देवरी स्थित शासकीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता तथा सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री भी साथ रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रसूति वार्ड में भर्ती कविता कुशवाह से भी संवाद कर उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य अमले से साफ-सफाई, मरीजों के उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की भी जानकारी लेते हुए मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने संबंधी दिशा निर्देश दिए।
#Raisen