संत शिरोमणि रविदासजी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष पर शुरू किए गए ‘‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं रथ यात्रा‘‘ के तहत कलश वंदन यात्रा का 10 सितम्बर को रायसेन में कलईपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्चुअली सम्मिलित हुए तथा आमजन को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन एवं विचारों का स्मरण करते हुए उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी बताया। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता की गई। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा तथा आमजन सम्मिलित हुए।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh