सोरांव: मऊ आइमा इलाके के उमरिया बादल उर्फ गैंदा में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, समझाने-बुझाने में जुटी पुलिस
मऊ आइमा इलाके के उमरिया बादल उर्फ गैंदा गांव समीप स्थित मोबाइल टॉवर पर मंगलवार की भोर एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। जानकारी होने पर आस पास के लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाह को लेकर युवती टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया जा रहा है।