देवास: खातेगांव टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। हिरासत के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#KhategaonCase #DewasPolice #ShortEncounter #MPPolice #CrimeUpdate