विधायक विनोद कंडारी से जुड़े हादसे में नया मोड़! टक्कर मारने और जूतों से पिटाई करने के गंभीर आरोप
उत्तराखंड के विधायक विनोद कंडारी से जुड़े सड़क हादसे का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विधायक और उनके पीआरओ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि विधायक की गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी।
आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विधायक ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय विवाद किया। इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि विधायक के पीआरओ ने उनके साथ मारपीट की और जूतों से पिटाई तक कर दी।
वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और विधायक पक्ष का आधिकारिक जवाब सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं।
#VinodKandari #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #ViralVideo #Dehradun #PahadSamachar #pahadsamachar