भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर हर सिंह रावत का पलटवार, पूछा- कहीं वही तो नहीं 'जैनी के बच्चे' का बाप, DNA टेस्ट की मांग
उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। लगातार भाजपा नेताओं के निशाने पर आ रहे हरक सिंह रावत ने अब पलटवार करते हुए कहा कि जब भी वह किसी लड़ाई को लड़ने के लिए मैदान में उतरते हैं, तो भाजपा उन पर इस तरह के झूठे आरोपों से हमला करने लगती है।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के 'जैनी के बच्चे' को लेकर दिए गए बयान पर भी हरक सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मेरा तो DNA टेस्ट हो चुका है, महेंद्र भट्ट अपना DNA टेस्ट करवा लें।" हरक सिंह के इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
#HarakSinghRawat #MahendraBhatt #BJP #Congress #UttarakhandPolitics #UttarakhandNews #PoliticalWar #PahadSamachar #पहाड़समाचार