केदारताल ट्रेक पर अब भी फंसे हैं 8 लोग, रेस्क्यू अभियान जारी, दुर्गम पहाड़ियों में SDRF का सर्च ऑपरेशन तेज
उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ समेत 13 सदस्यीय दल केदारताल के लिए रवाना हुआ था।
खराब मौसम, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के चलते रास्ता अवरुद्ध होने से दल वापस नहीं लौट सका। रेस्क्यू अभियान के दौरान कच्ची ढांग के पास 5 लोगों को सुरक्षित खोज लिया गया है, जबकि भोजखड़क से आगे हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में 8 लोग अब भी फंसे हुए हैं।
SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में SDRF की टीमें अत्यधिक ठंड और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।दुर्गम पहाड़ियों में जिंदगी बचाने की जंग जारी है। उम्मीद है सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाले जाएंगे।
#KedartalRescue #KedartalTrek #Uttarkashi #Uttarakhand #SDRF #RescueOperation #MissingTrekkers #HimalayanRescue #pahadsamachar