सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की शर्मनाक घटना,जोहड़ी गांव में सीसीटीवी में कैद हुए दो लोग।
जोहड़ी गांव "सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखना हम सभी का संवैधानिक और नैतिक कर्तव्य है।" लेकिन इस जिम्मेदारी को ताक पर रखकर कुछ लोग समाज को गंदा करने में लगे हैं। जोहड़ी गांव से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां आधी रात के अंधेरे में दो लोग अपने घर का कूड़ा-कचरा लाकर दूसरों के घरों और दुकानों के आगे फेंकते हुए पाए गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतें न केवल स्वच्छता अभियान को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी बिगाड़ती हैं।