राहुल गांधी का PM मोदी को फिर चैलेंज, बोले- मोदी जी अब तो चुनौती दिए 24 घंटे बीत गए, मैं बताऊंगा कौन है देशद्रोही?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि मोदी जी, विपक्ष को देशद्रोही बताने के बजाय सामने आइए और तय कीजिए कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों से किसके संबंध हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि बहस के लिए प्रधानमंत्री अपनी पसंद का कोई भी मंच और स्थान चुन सकते हैं। इस बहस में मीडिया, देश के युवा और निष्पक्ष निर्णायक भी मौजूद रहें। उन्होंने अमेरिकी डील, देश के वित्तीय ढांचे, कैबिनेट को विश्वास में लिए बिना समझौता करने, अडानी मामले और एपस्टीन प्रकरण समेत कई मुद्दों पर खुली चर्चा की मांग की।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ करीब 45 मानहानि के मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन विदेशी संबंधों के आरोपों पर बहस से बचा जा रहा है। प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि डरिए मत, सामने आइए और दूध का दूध, पानी का पानी कर दीजिए।
#RahulGandhi #NarendraModi #PMModi #PoliticalDebate #IndianPolitics #Adani #USDeal #EpsteinFiles #Opposition #Congress #PahadSamachar